Posts

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व

Image
कौशाम्बी- जनपद के नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित एस0 एन0 कॉन्वेंट स्कूल में फ्रेंडशिप डे के मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने बांधा सच्ची दोस्ती का धागा,तो शिक्षको ने समझाया दोस्ती का महत्व। आज दिनांक 03/08/2024 को एस0 एन0 कॉन्वेंट स्कूल भरवारी में फ्रेंडशिप डे का अयोजन किया गया। इस आयोजन में नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व एक दूसरे को दोस्ती के वादे के साथ धागा बांधकर हमेशा एक दूसरो के हर सुख -दुख में साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान एस एन कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक नौशाद अहमद, प्रधानाचार्या आयशा सिद्दीकी, डायरेक्टर इनायत अहमद ने फ्रेंडशिप डे के बारे में छात्र छात्राओ को बताया की दोस्ती वह ईश्वरी सौगात है जो हर रिश्तो से अनमोल और महत्वपूर्ण तोहफा है  जिसकी दुनियां में कई मिसाल है। जैसे आप लोग स्कूल में किसी से सच्ची दोस्ती हो जाती है, तो आप लोग अपने दोस्त के साथ खेलना,पढ़ना, एक दूसरो से पढ़ाई को लेकर कंप्टीसन करना और स्कूल में अच्छे माक्स लाना एक दूसरे के लिए हमेशा सहयोग करना यह दोस्ती में अधिकतर देखने को मिलता है। इसी को दोस्ती कहते है। इस कार्यकर्म के दौरा...

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

Image
 प्रतापगढ़ - आज उप जिलाधिकारी सदर प्रतापगढ़अंतू थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह की थाना दिवस पर फरियादों की प्रार्थना में पत्रों का समस्त लेखपाल कानून को मौजूद रहे और सभी के प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल प्रभाव से निस्तारित करने का दिया दिशा निर्देश जनता की जनसुनवाई कर रहे उप जिलाधिकारी ने थाना अध्यक्ष जितेन सिंह को दिया निर्देश की तत्काल प्रभाव से जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता है अपनी टीम को तत्काल वहां भेज कर राजस्व टीम द्वारा जमीनी संबंध में समस्त विवादों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कारण और जनता की फरियादो का उप जिलाधिकारी थाना प्रभारी ने निस्तारण करने का दिया आश्वासन और राजस्व टीम के साथ पुलिस बल को तत्काल प्रभाव से जमीनी विवाद के संदर्भ में किया रवाना

कौशांबी मे डिजिटल मीडिया पत्रकारो की बैठक

Image
कौशांबी। मंझनपुर स्थित जिला पंचायत के सभागार मे शनिवार को डिजिटल मीडिया पत्रकारो की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे पत्रकार एवं पत्रकारिता के महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई। चर्चा मे पत्रकारिता व खबर संकलन के दौरान आने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।     सर्वप्रथम बैठक की अध्यक्षता कर रहे संदीप त्रिपाठी ने कहा, पत्रकारो को संगठित होकर काम करने पर विचार रखे। जिस पर सभी पत्रकार स्थियों ने अपनी सहमति जताई। पत्रकार पंकज केसरवानी ने कहा सभी को एक होकर काम करने की जरूरत है। जिसके लिए अब एक जुट होकर काम करना चाहिए। पत्रकार अरविंद तिवारी ने कहा, पत्रकारिता के पेशे मे ज्ञान वर्धन विषय के लिए सभी को कार्यशाला मे हिस्सा लेना चाहिए ताकि पत्रकारिता मे आ रहे नई पीढ़ी को भी सीखने का मौका मिल सके।     बैठक मे सर्व सम्मति से पत्रकार साथियो ने हर माह एक बैठक का आवाहन करने की बात पर सहमति जताई। इन बैठक मे पत्रकार बदलते समाज शिक्षा सुरक्षा एवं प्रशासनिक तौर तरीके को सीखने की बात पर जोड़ दिया। पत्रकार आबिद ने कहा पत्रकार साथियो को एक जुट होने के लिए आर्थिक मोर्च...

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

Image
कौशाम्बी : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य दिनांक 20 जुलाई 2024 को अपरान्ह 01ः30 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन, कौशाम्बी पहुॅचेंगे। उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 01ः40 बजे स्पोर्टस स्टेडियम,टेंवा पहुॅचकर पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2024 (एक पेड़ मॉ के नाम) के अवसर पर वृक्षारोपण करेंगे। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 02ः05 बजे मा0 काशीराम अतिथि गृह, ओसा में पार्टी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओ से संवाद करेगे। उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 02ः40 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला प्रशासन व पुलिस की सयुंक्त टीम ने की छापेमारी

Image
आरटीओ ऑफिस में जिला प्रशासन व पुलिस की सयुंक्त टीम ने की छापेमारी एक दर्जन से अधिक दलाल पकडे गए  काफ़ी दिनों से मिल रही शिकायतो को संज्ञान में लेकर एसडीएम सदर उदयभान सिंह, सीआरओ,एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ सिटी शिवनारायण ने की छापेमारी  पुलिस की छापेमारी से आरटीओ ऑफिस में मची भगदड़ वही वही ऑफिस के कुछ बाबुओ के कमरे से भी पकडे गए बाहरी लोग  मामला अंतू थाना के आरटीओ ऑफिस का

डिवाइडर से टकराई कार,चार लोग घायल

Image
कौशाम्बी। प्रयागराज से मूरतगंज की ओर जा रही मारुति कार अनियंत्रित होकर संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बलिहावा मोड के पास डिवाइडर से टकरा गई है। जिससे कार सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं। मामले की सूचना स्थानीय चौकी पुलिस मूरतगंज और एंबुलेंस को दिया हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काशिया पूर्व गांव निवासी असलम पुत्र अनीश अपने साथी राजा पुत्र महताब निवासी जलालपुर इरशाद पुत्र नौशाद निवासी कासिया पूरब और मोहम्मद कैफ पुत्र बब्बू निवासी काशिया पूर्व के साथ मारुति कार से शुक्रवार को इलाहाबाद से अपने गांव वापस लौट रहे थे, जैसे ही कार सवार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बलिहावा के पास पहुंचे उनके कार आनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई है, जिससे कार सवार चारो लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मनोज कुमार तोमर ने घायलों को इलाज के लिए मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।