पत्रकार एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
एसोसिएशन ने अपने देश की आन बान शान तिरंगे को देशभक्ति की भावना में डूब कर पूरे सम्मान के साथ किया झंडारोहण जय हिंद, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से कैसरबाग़ गूंज उठा समाजसेवियों, पुलिसकर्मियों, डाक्टरों, वकीलों, युवाओं और मेधावी बच्चों को किया सम्मानित लखनऊ। भारत के सबसे बड़े पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लाल किले से लेकर लखनऊ की विधानसभा तक सर्व सम्मान के साथ झंडारोहण किया गया।राष्ट्रगान के साथ जय हिंद, वंदे मातरम, के नारों से समस्त भारत देशभक्ति के रंग से सराबोर हो गया, इसी कड़ी में उ. प्र ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद और सचिव ज़ुबैर अहमद, कोषाध्यछ अभय अग्रवाल, एम एम मोहसिन ने लखनऊ कैसरबाग स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार, पुलिसकर्मी, समाजसेवी, बुजुर्ग, युवाओं और बच्चों के साथ मिलकर अपने देश की आन बान शान तिरंगे को देशभक्ति की भावना में डूब कर पूरे सम्मान के साथ झंडारोहण किया। झंडारोहण के उपरांत राष्ट्र गान को सब ने मिलकर गाया और जय हिंद वंदे मातरम भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद के नारों से...