Posts

Showing posts with the label #lrnews #kaushambi #bharwari #nagrpalika

नगर की बदहाल व्यवस्था को देख युवक ने निजी धन से बनवाई पुलिया

Image
कौशांबी: जनपद के चायल तहसील अंतर्गत नगर पालिका परिषद भरवारी वार्ड नंबर 23 एपीजे अब्दुल कलाम आजाद नगर की बदहाल व्यवस्था को देख युवक ने निजी धन से राहगीरों के लिए पुलिया के निर्माण कराया ,  बता दें कि जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ द्वारा आदेशित करते हुए कहा गया था कि बरसात से पहले सारे नाले नालियों की साफ-सफाई व मरम्मत कार्य समय रहते कराने का आदेश दिए गए थे। पर इस बात की परवाह नगर पालिका भरवारी के जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है इसी कारण और अरसे से टूटी पुलिया नहीं देख पा रहे थे। जिसके चलते यह पुलिया अभी तक नहीं बन सकी थी। इसके बाद अरसे से टूटी पुलिया को बनवाने के का जिम्मा नगर पालिका परिषद भरवारी वार्ड नंबर 23 एपीजे अब्दुल कलाम आजाद नगर निवासी अजीम सिद्दीकी ने उठाया। और एक दिन में नगर पालिका द्वारा बनाई पुलिया को अपने निजी धन से पुनः तैयार कराया। पुलिया तैयार होने के बाद आसपास के लोग अजीम सिद्दीकी की सराहना कर रहे हैं।पर सवाल यह है कि जिस कार्य की नगर के जिम्मेदार अधिकारियों को करना चाहिए था।वह कार्य एक आम जन द्वारा कराया जा रहा है। आखिर कब तक नगर पालिका भ...