Posts

Showing posts with the label #lrnews #kaushambi #friendshipday

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व

Image
कौशाम्बी- जनपद के नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित एस0 एन0 कॉन्वेंट स्कूल में फ्रेंडशिप डे के मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने बांधा सच्ची दोस्ती का धागा,तो शिक्षको ने समझाया दोस्ती का महत्व। आज दिनांक 03/08/2024 को एस0 एन0 कॉन्वेंट स्कूल भरवारी में फ्रेंडशिप डे का अयोजन किया गया। इस आयोजन में नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व एक दूसरे को दोस्ती के वादे के साथ धागा बांधकर हमेशा एक दूसरो के हर सुख -दुख में साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान एस एन कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक नौशाद अहमद, प्रधानाचार्या आयशा सिद्दीकी, डायरेक्टर इनायत अहमद ने फ्रेंडशिप डे के बारे में छात्र छात्राओ को बताया की दोस्ती वह ईश्वरी सौगात है जो हर रिश्तो से अनमोल और महत्वपूर्ण तोहफा है  जिसकी दुनियां में कई मिसाल है। जैसे आप लोग स्कूल में किसी से सच्ची दोस्ती हो जाती है, तो आप लोग अपने दोस्त के साथ खेलना,पढ़ना, एक दूसरो से पढ़ाई को लेकर कंप्टीसन करना और स्कूल में अच्छे माक्स लाना एक दूसरे के लिए हमेशा सहयोग करना यह दोस्ती में अधिकतर देखने को मिलता है। इसी को दोस्ती कहते है। इस कार्यकर्म के दौरा...