मानसून शुरू, मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा : सीएमओ
साफ़ सफाई का रखे खास ख्याल : जिला मलेरिया अधिकारी • डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता ही सुरक्षा • इलाज में मनमानी वसूली पर रहेगी नजर • मच्छरदानी का प्रयोग करें • आस-पास पानी न एकत्र होने दें कौशाम्बी 27 :मानसून शुरू हो गया है। इससे जलजनित बीमारियां डेंगू व मलेरिया के फैलने की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वच्छता सबसे बेहतर उपाय है। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चलाने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को मलेरिया-डेंगू के प्रभाव व बचाव के विषय में जागरूक कर कर रही है ऐसा कहना हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार का | तैयारी पूरी, जांच व इलाज निःशुल्क जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा ने कहा कि पर मानसून की शुरुआत यानी डेंगू की शुरुआत मानी जाती है। इसलिए विभाग सचेत है, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए कार्य किया जा रहा है। इस बार जिले में अभी तक डेंगू के छह मामले मिले थे। जो पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं | उन्होंने कहा जनपद के सभी सामुदायिक एवं अर्बन ...