Posts

Showing posts with the label #lrnews #prayagraj #upboard

डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है सेंट एंथोनी स्कूल टॉपर ज़ैनब फातिमा

Image
प्रयागराज: यूपी बोर्ड परीक्षा में अपने स्कूल में पहला स्थान पाने वाली ज़ैनब फातिमा डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है,ज़ैनब फातिमा सेंट एंथोनी स्कूल में इण्टरमीडीएट की छात्रा है। ज़ैनब फातिमा ने यू पी बोर्ड में सेंट एंथोनी स्कूल से प्रयागराज मे इंटर क्लास में अपने स्कूल में नम्बर 1 स्थान प्राप्त किया है।बायोलॉजी मे अच्छे नम्बर मिलने से ज़ैनब ने डॉक्टर बनने की इच्छा अपने घर वालो को जाहिर की है। जैनब के पिता का नाम अनीश जाफरी है और माता का नाम हमीदा जाफरी है। माता पिता और  घर वालो को ज़ैनब से बडी उम्मीद है की वो उनका सपना पूरा करेगी, और ज़ैनब ने भी अभी से ही डॉक्टर लिखना शुरू कर दिया है। और कहा है कि मैं अपने माता पिता दोनों बडी बहन और अपने जीजा का सपना पूरा जरूर करूँगी।