Posts

गंडासे से चाची को काटकर पहुंचा थाना, बोला सहाब मैने अपनी चाची को काटा भेजो मुझे जेल

Image
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में रविवार शाम लगभग 5 बजे जल्लाद भतीजे ने अपनी सगी चाची को गड़ासे से  काटकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी है दिनदहाड़े निर्मम हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद जल्लाद  भतीजा आलाकत्ल के साथ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है दिनदहाड़े कत्ल की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत और भय का माहौल छा गया घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा गई मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है भतीजे ने चाची का कत्ल क्यों किया इसका खुलासा नहीं हो सका है।  चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में संगीता देवी उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी कृष्ण कुमार उर्फ मोनू रैदास घर के बाहर बैठी थी इसी बीच उसका भतीजा मनफूल गौतम पुत्र संतोष कुमार धारदार हथियार गड़ासा ले कर पहुँचा और अपने चाची को गाली गलौज करते हुए ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया ताबड़तोड़ वार करने से  चाची खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और घटना स्थल पर तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया है चाची की चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर आसपास लोगों...

कौशांबी को मिले 38 नए लेखपाल:कलेक्ट्रेट के उदयन सभागार में जिप अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने दिया नियुक्ति पत्र

डीएम बोले-राजस्व संहिता-शासनादेश-नियमानुसार कार्य एवम अच्छे आचरण को बनाए पहचान कौशांबी। मंझनपुर मुख्यालय के उदयन सभागार में बुधवार को नव नियुक्त लेखपाल को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने सभी को नियुक्ति पत्र दिया। डीएम मधुसूदन ने नव नियुक्त लेखपाल को राजस्व संहिता शासनादेश एवम नियमानुसार काम एवम अच्छे आचरण को अपनी पहचान बनाए। ताकि राजस्व से जुड़े विवाद जन्म ही न ले सके।  बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जनपद की मंझनपुर 16 सिराथू 17 एवम चायल तहसील को 5 लेखपाल को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें 8 महिला लेखपाल भी शामिल है। सादे समारोह में चयनित लेखपाल ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का उद्बोधन सुना। जिसमे उन्होंने लेखपाल को अच्छे व्यवहार एवम त्वरित कार्यवाही से जान समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही।  जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा, लेखपाल राजस्व की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। ऐसे में भूमि संबंधी विवाद को सहजता एवम शालीनता से निस्तारित करे। ताकि जनता की भूमि संबंधी समस्या समय से निस्तारित हो। भाजपा की सरकार में स्वच्छ वातावरण में ...