एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या से फिर दहला प्रयागराज

प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में अपराधियों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की ईंट से सोते समय निर्मम हत्या कर दी।
 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आपराधिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखा जा रहा है। बीते 10 दिन में कई हत्याओं के मामले से प्रयागराज में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई नजर आ रही है। आज प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव से हत्या का मामला सामने आया है। खेवराजपुर गांव में अपराधियों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की ईंट से सोते समय निर्मम हत्या कर दी गई।

एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आने के तुरंत बाद थरवई थाना क्षेत्र के अलावा जनपद के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में लग गई है हालांकि अपराधियों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या में मनीष पुत्री राजकुमार उम्र 25 वर्ष, राजकुमार यादव पुत्र रामअवतार उम्र 55 वर्ष, सविता पत्नी सुनील उम्र 30 वर्ष, साक्षी पुत्री सुनील उम्र 2 वर्ष, कुसुम पत्नी राजकुमार उम्र 50 वर्ष मृतक शामिल है।
वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने इस हत्याकांड मामले को लेकर शोक जताते हुए सरकार से मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ट्वीट करते हुए बीएसपी प्रमुख मायावती ने लिखा “उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या किए जाने की खबर अति-दुःखद, निन्दनीय व चिन्ताजनक। सरकार घटना की तह में जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।”

आपको बता दें कि प्रयागराज में बीते 10 दिनों में इस तरह की निर्मम हत्या का एक और मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गाँव से सामने आया था। जहां एक ही परिवार के पाँच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले के प्रकाश में आते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से पति-पत्नी राहुल तिवारी 42 प्रीती 38 व तीन पुत्री माही, पीहू व पोहू का शव पुलिस ने बरामद किया है। बता दें बेटियों का उम्र 12 साल 7 साल और 5 साल थी।

 रिपोर्ट- जाबिर अली 

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण