प्रयागराज में नए नियम और अकीदत के साथ अदा की गयी अलविदा की नमाज़, मस्जिदों में उमड़ी भीड़, बरसे फूल
प्रयागराज में रमज़ान महीने के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज आज संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। इस बार की नमाज़ सिर्फ मस्जिदों में ही हुई और कहीं भी सड़क पर नमाज़ नहीं पढ़ी गई। ये पहला मौका है जब प्रयागराज में कहीं भी अलविदा जुमे की नमाज सड़क पर नहीं अदा की गई। सड़क पर नमाज़ नहीं होने से मस्जिदों में जब ज्यादा भीड़ हो गई तो तमाम इबादतगाहों में दो बार नमाज़ हुई। मस्जिदों में जुमे की नमाज़ दो बार होने का मामला भी पहला और अनूठा था।इस दौरान प्रयागराज में आपसी-भाईचारे की भी मिसाल देखने को मिली। अलविदा की नमाज करने के बाद जब नमाज़ी जब शहर के चौक इलाके में स्थित जामा मस्जिद से बाहर निकले तो दूसरे मजहब के लोगों ने उन पर फूल बरसाए।शहर काजी ने दो दिन पहले ही एक फरमान जारी कर यह हिदायत दी थी कि इस बार अलविदा जुमे के मौके पर सड़कों पर कहीं भी नमाज़ न अदा की जाए। लोगों से भी सिर्फ मस्जिदों में ही नमाज़ पढ़ने की अपील की गई। इसके साथ ही ये भी तय कर दिया गया कि ईद की नमाज़ भी भीड़ बढ़ने पर दो बार अदा की जाएगी।
प्रयागराज ब्यूरो- हसनैन अब्बास