पड़ोसी व उसके दामाद की धमकियों से परेशान युवक,पुलिस को दी सूचना

कौशाम्बी: जनपद के कोखराज थाना अंतर्गत हर्रायपुर का मामला सामने आया है जंहा परिजनों की सुरक्षा के लिए राम भवन गौतम पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल  चौकी लिखित सूचना देते हुए हर्रायपुर ने अवगत कराया है कि गांव के ही रहने वाले अर्जुंन व उसका दामाद संजय आए दिन उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं जिसके बाद राम भवन गौतम ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई पुलिस कार्यवाही करने से कतरा रही है राम भवन का कहना है कि बीते दिनों जो घटना प्रयागराज में हुई समय रहते पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की तो प्रयागराज जैसी घटना मेरे परिवार के साथ भी घट सकती है 
बता दें बीते 2 महीने पहले राम भवन की साली को अर्जुन का पुत्र घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया था जिसके बाद राम भवन के ससुर द्वारा अर्जुन व उसके बेटे के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी जिसमें करारी थाने में तैनात पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसके बाद अर्जुन का परिवार रामभवन को आए दिन गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देता रहता है जिसके बाद राम भवन गौतम ने अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन को लिखित सूचना देते हुए अवगत कराया है कि राम भवन के परिवार में बीवी के साथ चार छोटे-छोटे बच्चे हैं राम भवन का कहना है कि मैं सिलाई का काम कानपुर में रहकर करता हूं यंहा मेरा परिवार अकेला रहता है अगर किसी प्रकार की कोई घटना होती है तो इसके जिम्मेदार अर्जुन व उसका परिवार साथ ही उसका दामाद संजय होगा।

रामभवन पुलिस द्वारा उचित कदम ना उठाने की वजह से खौफ में जी रहा है अब देखना यह है कि इस मामले को पुलिस गंभीरता से लेती है या परिवार यूं ही डर के साए में जीने को मजबूर रहेगा।

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण