अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल ने आज चलाया अभियान

प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल ने आज से जिला एवं महानगर में प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी के नेतृत्व में ये अभियान चलाया की व्यापार मंडल के प्रत्येक पदाधिकारियों के आवास पर 1 झंडे व्यापार मंडल के, आवास के गेट पर एक नेम प्लेट, और अपने वाहनों पर व्यापार मंडल का झंडा लगाने का अभियान चौक क्षेत्र से शुरू किया, केसरवानी ने बताया कि महानगर में नगर प्रभारी नीरज जायसवाल एवं युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सैफ अहमद के नेतृत्व में महानगर में अभियान चलाया जाएगा, जिले में गंगा पार अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, महामंत्री लाल चंद्र केसरवानी, इसी तरह जमुनापार में जमुनापार अध्यक्ष चंद्रप्रकाश केसरी, महामंत्री शंकरलाल केसरवानी के नेतृत्व में प्रत्येक बाजारों में अभियान चलाया जाएगा, आज के अभियान में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक मोहन जी टंडन टंडन भैया, मोहम्मद आसिफ, बादल केसरवानी, अंकित टंडन, दीपू सेठ, बृजेश चौरसिया, मोहम्मद काशिफ, आनंद गुप्ता, के अलावा तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। 

रिपोर्ट- जाबिर अली

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण