अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
प्रयागराज जनपद के होटल कोहिनूर खुल्दाबाद थाने के नजदीक पीस कमेटी की बैठक अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक को संबोधित करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने आए हुए शहर के सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पीस कमेटी के सदस्यों, नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्यों, अपराध निरोधक कमेटी, के सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि ईद का त्यौहार, जुमे की नमाज, परशुराम जयंती, के मद्देनजर प्रशासन की पूरी तैयारी हो चुकी है, और आप लोगों के सहयोग से सारे त्यौहार संपन्न होते आए हैं, और संपन्न होगा यह हमें पूरा विश्वास है आप लोगों से, बैठक में प्रमुख रूप से सिटी मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त, क्षेत्राधिकारी प्रथम, अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन, जल संस्थान के अधिकारी, के अलावा खुल्दाबाद, शाहगंज, अतरसुइया, करेली, धूमनगंज, कीडगंज, जॉर्ज टाउन, दारागंज के स्पेक्टर मौजूद थे बैठक का संचालन पीस कमेटी के चेयरमैन चांद भाई ने किया, बैठक में प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से अनिल कुमार अनु, मोहन जी टंडन टंडन, विनोद चंदू दुबे, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, वजीर खा , नसीम खा, सैफ अहमद, दिनेश सिंह, बब्बन सिंह चौहान,अयोध्या सिंह, मोहम्मद अनीस, सरिता साहू, संजय कुमार, दिलीप कुमार काके , न्यू हीरा,अलावा भारी संख्या में पीस कमेटी के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
प्रयागराज संवाददाता- जाबिर अली