प्रयागराज के इंदिरा भवन हुआ रोज़ा इफ्तार का आयोजन, अमन चैन की मांगी दुआ।

प्रयागराज। रमज़ान महीने के मुबारक अवसर पर इंदिरा भवन के मनीष अग्रवाल की ओर से रोज़ा इफ्तार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  शाम को बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने रोज़ा खोला। रोज़ा खोलने के बाद देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। इसी के साथ ही गंगा जमुनी तहज़ीब को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया गया।रोज़ा इफ्तारी के लिए सभी के लिए फल फ्रूट, सूखे मेवे व शरबते मोहब्बत के साथ दावत का भी इंतेज़ाम किया गया था। इफ्तार के बाद देश व राज्य की खुशहाली की दुआएं मांगी गई। आपको बता दे कि मनीष अग्रवाल रोज़ा इफ्तार का आयोजन 10 वर्षो से लगातार कर रहे हैं, लेकिन पिछले 2 वर्ष कोरोना की वजह से इफ्तार का आयोजन नही हो सका था। इस दौरान इंदिरा भवन के बहुत से व्यापारी मौजूद थे। 
प्रयागराज संवाददाता- जाबिर अली

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण