महर्षि डिग्री कॉलेज में स्मार्टफोन किया गया वितरित

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही स्मार्टफोन योजना को जमीनी स्तर पर लागू शुरू कर दिया है जिसके बाद आज09/04/2022को कौशांबी जनपद के महर्षि डिग्री कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण किए गए। स्मार्टफोन पाते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक करोड़ युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट देने की घोषणा की थी। जिसके तहत पहले चरण में 25 दिसंबर को 60 हजार मोबाइल और 40 हजार टैबलेट का वितरण हुआ था। देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट दिया जा रहा है।पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और स्किल डेवलपमेंट आदि के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी। डिजी शक्ति पोर्टल पर करीब 40 लाख युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सरकार की ओर से लावा, सैमसंग और एसर जैसी नामचीन कंपनियों को मोबाइल और टैबलेट की आपूर्ति के लिए आर्डर जारी कर दिया गया है। कंपनियों ने आपूर्ति शुरू कर दी है। खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए जेम पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा आर्डर जारी किया गया है। पहले चरण में मोबाइल और टैबलेट की खरीद के लिए करीब दो हजार 35 करोड़ रुपये का आर्डर दिया गया। इसमें 10,740 रुपये की दर से साढ़े 10 लाख मोबाइल और 12,606 रुपये की दर से सात लाख 20 हजार टैबलेट के आर्डर दिए गए।

संवाददाता-जितेन्द्र कुमार

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण