25 लाख की 132 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

फतेहपुर-उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में एसटीएफ ने सटीक मुखबिरी के सूचना पर पिछले काफी वक्त से अवैध शराब तस्करी के गिरोह का भांडाफोड़ कर दिया है। शराब तस्करों ने तस्करी का बड़ा ही नायाब तरीका खोज निकाला था। जिससे किसी को शक भी ना हो और माल भी मौके तक पहुंच जाए। लेकिन पिछले काफी वक्त से चल रहे इस खेल का एसटीएफ ने भांडाफोड़ कर दिया है। जिले के नेशनल हाईवे-2 के मलवां थाने के कोटिया मोड़ के पास से पुलिस ने एक डीसीएम को पकड़ा। इस डीसीएम में थ्रेशर मशीन लदी हुई थी और तस्करों ने इसी थ्रेशर मशीन के भीतर 25 लाख की कीमत की 132 पटी अवैध शराब छिपाकर रखी थी।  अंग्रेजी शराब के साथ ही बीयर भी चोरी-छिपे दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से खरीदकर बिहार के कई जिलों में सप्लाई किया करते थे। पकड़े गए दोनों ही ड्राईवर वंशी कुमार और खलासी धर्मवीर पनचाल हरियाणा के सोनीपत जिले रहने वाले है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है ।

कार्यवाहक संपादक-इश्तियाक अहमद 

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण