अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ी युवक की मौत
जनपद के कोखराज थाना अंतर्गत रोही गांव के समीप स्थित हाइवे पर अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर से टकराई डिवाइडर पर खड़े युवक की मौत।बता दे की ट्रक MP13GB1640 रोही बायपास होते हुए कोखराज की तरफ जा रहा था तभी रोड क्रॉस करने के लिए विनय पाल s/o श्याम बली रोड पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़ा हुआ था तभी अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर पर जा चढ़ी डिवाइडर पर खड़े युवक विनय पाल वहां से हटता उससे पहले ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गई डिवाइडर पर चढ़ने से विनय पाल की मौत हो गई जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है जानकारों की माने तो विनयपाल अपने परिवार का इकलौता चिराग था जो की दिन में ईट के भट्टे में मजदूरी करता था और रात्रि में पंचर की दुकान में काम करता था। जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था स्थानीय के माने तो विनय पाल गांव के समीप टायर पंचर की दुकान में काम करने जा रहा था। जो हादसे का शिकार हों गया। वहीं कानपुर में ब्याही उसकी बहन बीमार हैं। जिसके इलाज के लिए माता पिता कानपुर गए हुए है कानपुर से माता पिता आ पाते उससे पहले ये अनहोनी हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह के बवाल से पहले ट्रक और ट्रक ड्राइवर को कब्जे में ले लिया और मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।