दबंग बदनीयत भट्ठा मालिक ने किया महिला मजदूर के साथ छेड़छाड़ और मारपीट

दलित महिला मजदूर के साथ भट्ठा मालिक ने की छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट किया और दी भद्दी भद्दी गालियां।कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के देवभिटा मलाका मजरा ककोढा का अंकल रैदास अपने परिवार के साथ कल्याणपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित ईट भट्ठा में कच्ची ईट बनाने का काम करता हैं वहीं दिनांक 11-5-2022 को सुबह 9.00 बजे जब अंकल रैदास व उसका भाई अपने कुछ जरूरी काम से अपनी पत्नि व मां को ईट भट्ठे पर छोड़ कर अपने घर आए हुए थे तभी भट्ठा मालिक इरशाद अहमद वहा आया और अंकल रैदास की पत्नि सुमन से सब के बारे में पूछने लगा बताने के बाद वह छपरे में मौजूद सुमन देवी से छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देने लगा और कहीं भी कार्यवाही करने पर पूरे परिवार को ईट भट्ठे में झोंक देने की धमकी दी हैं जिसकी वजह से पीड़ित काफी डरी सहमी हुई हैं वहीं पीड़िता मामले की शिकायत कोखराज थाना में करने के लिए दो दिन से जा रही हैं लेकिन दबंग भट्ठा मालिक के रसूख के आगे पीड़ित महिला की कोखराज थाना में कोई सुनवाई नहीं हुईं  जिसकी वजह से योगी सरकार के द्वारा महिलाओं के सुरक्षा में बनाएं गए सारे कानून हवा हवाई साबित हों रहे हैं।
संवाददाता- जितेन्द्र सिंह

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व