धूल भरी आंधी ने ली लोगों की जान तो कहीं धराशाई किए मकान

कौशाम्बी जनपद में तूफान ने भीषण तबाही मचाई वहीं सिराथू तहसील में कड़ा ब्लाक के मीरापुर मजरा सहजादपुर में  गुजराती पुत्र गजाधर प्रसाद के घर पर महुवा का बड़ा पेड़ गिर गया लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ जबकि उसके मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सिराथू तहसील के सिराथू ब्लाक के भदवा गांव मे इसी तूफान से गिरे पेड़ के नीचे दब कर एक व्यक्ति की मृत्यु हों गई और इसी तरह से जिले के मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र में हाइवे पर स्कूटी सवार भी आंधी की वजह से गिरे पेड़ की चपेट में आ गया जिसकी वजह से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई वहीं स्थानी पुलिस प्रशासन ने मृत व्यक्तियों को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया हैं।


संवाददाता- वरूण त्रिपाठी के साथ जितेन्द्र सिंह 

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व