दो साल बाद ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज़,गले मिल दी गई मुबारकबाद

प्रयागराज: कोरोना महामारी की वजह से दो साल तक ईदगाह में पसरा सूनापन मंगलवार को दूर हो गया। हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने सुबह नौ बजे रामबाग स्थित ईदगाह में एक साथ ईदुल फितर की नमाज़ अदा कर दुआएं मांगी। गले लगकर एक-दूसरे को बधाई दी, मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में भी ईद की नमाज़ हुई। चौक जामा मस्जिद में भीड़ अधिक होने की वजह से दो बार नमाज़ अदा की गई। इस बीच पुलिस ने ईद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे शहर में पैरामिलिट्री फोर्स ने मंगलवार को गश्त की। सभी मस्जिदों और ईदगाह के बाहर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के पुराने इलाकों में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईजी राकेश सिंह, एसपी ट्रैफिक समेत अन्य अधिकारी गश्त करते नजर आए। अफसरों ने धर्मगुरुओं से मुलाकात भी की।

 रिपोर्ट- हसनैन अब्बास

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व