युवक का बाल मुड़वा कर सिपाही ने थाने में किया अधमरा
ब्रिटिश सरकार के अत्याचार को भी पीछे छोड़ रहा है थाने का सिपाही पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार
जनपद कौशाम्बी योगीराज में पुलिस का अत्याचार ब्रिटिश हुकूमत की याद दिलाता है युवक के बाल मुड़वा कर उसके साथ थाने में थर्ड डिग्री का प्रयोग किया गया है सैनी कोतवाली पुलिस एक बार फिर से सवालिया घेरे में कैद हो गई।
सैनी कोतवाली इलाके के तिलोकपुर के रंजीत कुमार शर्मा ने बताया है कि रंजीत और उसकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ पत्नी ने पुलिस से शिकायत की तो थाना सैनी के सिपाही रंजीत को थाने में पकड़ लाये और जमकर मारा पीटा इतना मारा कि रंजीत अधमरा हो गया इसके बाद सिपाही ने युवक के सिर के बाल मुंडवा दिया तिलोकपुर के पीड़ित रंजीत कुमार की मां ने बताया कि उसके बेटे के साथ घोर अन्याय सैनी पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
पहले युवक के साले और उसकी पत्नी ने उसे मारा इसके बाद कोतवाली सैनी ले जाकर सिपाही ने जमकर मारा पीटा जिसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गई है लेकिन न्याय नहीं मिला मीडिया के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री से पीड़ित ने मदद की गुहार लगाई है तो वही पीड़ित रंजीत के भाई ने बताया की उसके भाई को लगातार उल्टी आ रही है पेशाब के रास्ते से खून शुरू हो गया है क्योंकि सिपाही ने जमीन पर लिटा कर बूट पहन कर मारा पीटा था जिस्म के ऊपरी हिस्सों के अलावा अंदरूनी चोटें भी हैं सैनी कोतवाली में सिपाही का आतंक अत्याचार चल रहा था और कोतवाल अपने को अनजान बन रहे हैं पीड़ित युवक का मेडिकल भी सैनी पुलिस ने अभी तक नहीं कराया भाई ने यूपी के मुखिया से न्याय की गुहार लगाई है सैनी पुलिस पर कार्यवाही और पीड़ित के परिवार पर अत्याचार करने वालो पर कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्टर-अब्दुल कादिर