अवैध मोरंग खनन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर हुई बड़ी कार्यवाई

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के गुरुवल व रानीपुर मोरम खदान में अवैध खनन करते हुए जीपीआरएस वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और एडीएम द्वारा गठित टीम ने मोरम खदान में पहुंचकर छापेमारी की कार्यवाई की और मौके पर मौजूद 17 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया और जांच के दौरान में यह पाया गया की वायरल वीडियो में यमुना की बीच जल धारा से खनन करते हुए दिखाया गया था लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला लेकिन इस मामले में भी कार्यवाई की जा रही है। वहीँ इस मामले में एडीएम विनय पाठक ने बताया की अढ़ावल मोरम खदान का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद मेरे द्वारा टीम गठित कर मौके पर भेजा गया था जहाँ मौके पर मौजूद 17 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया साथ ही आगे की कार्यवाई की जा रही है।

कार्यवाहक- संपादक-इश्तियाक अहमद 

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व