बदमाशों ने महिला को झाड़ियो में फेंका, भाई का नहीं चल रहा पता

कौशाम्बी: जनपद के कोखराज थाना अंतर्गत इमामगंज में महिला  व उसके बेटे के साथ बदमाशों ने बदसलूकी की महिला को झाड़ियों में फेंक कर भाग गए और महिला के भाई सोनू का अब तक पता नहीं चला है, 

पूरा मामला 31 मई की रात्रि का है, जब प्रार्थी महिला मदीना अपने भाई सोनू के साथ अपने रिश्तेदार के यंहा शादी समारोह में शामिल होने प्रयागराज गई थी शादी समारोह के बाद मदीना व सोनू अपने घर के लिए 31 मई 2022 को तकरीबन 11:30 बजे साधन का इंतजार कर रहे थे वँहा से किसी चार पहिया वाहन से निकले उसके बाद मदीना इमामगंज थाना के जनपद कोखराज कौशाम्बी में सड़क किनारे अचेत अवस्था में झाड़ियो में फेंकी पाई गई वंही मदीना के भाई सोनू का पता नहीं चल पाया है जो कि उसके साथ ही शादी में गया था , मदीना को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए मूरतगंज अस्पताल ले जाया गया मदीना की नाजुक हालत को देखते हुए मूरतगंज अस्पताल से मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जंहा मदीना का इलाज चल रहा है मदीना के बेटे मोनू ने इस पूरे मामले में लिखित तहरीर थाना कोखराज में दी है, प्रार्थी ने इस मामले को गंभीरता से लेने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने व महिला के भाई सोनू को ढूढ़ने की अपील की है, जनपद में इस तरह की घटनाएं आम हो गई है आये दिन इस तरह के मामले सामने आते है अब सवाल यह है कि जनपद में इस तरह के मामले थमने का नाम क्यों नहीं ले रहे, बदमाशो के हौसले इतने बुलन्द है कि उन्हे खाकी का कोई भय नहीं है आये दिन इस तरह की घटनाएं पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करती है आगे इस मामले में कोई कार्यवाही होती है या नहीं बदमाशों पर प्रशासन क्या सख्ती बरतेगा पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा या नहीं यह तो वक्त की बतायेगा ।
लापता: सोनू 

रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ मो0 आबिद 

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व