दो वांछित अभियुक्तों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

 जनपद कौशाम्बी अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सैनी पुलिस उप निरिक्षक गौरव त्रिवेदी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा संख्या 136/22 धारा 457/380/411 भादवि से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तों 01.मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी ग्राम व थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर 02.मोहम्मद जुनैद पुत्र मोहम्मद शमी निवासी ग्राम अफोई थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर को 4800/- रूपये के साथ टण्डा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त मोहम्मद शाहिद उपरोक्त के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद होने पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 276/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

सवाददाता-अब्दुल कादिर 

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण