बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के अपराधियों की सजा माफ करना न्याय का मखौल उड़ाना है: तमजीद अहमद

प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस पार्टी के आह्वान पे आज बिलकीस बानो के साथ हुए जघन्य अपराध के अपराधियों कि सजा माफी के खिलाफ पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपा गया, इस क्रम में आज कौशांबी में अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष तमजीद अहमद के नेतृत्व में 
 महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
इस मौके पे बोलते हुए अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तमजीद अहमद ने बताया कि गुजरात में सन  2002 में बिलकिस बानो के बच्ची के जो हत्यारे हैं और उनके साथ जो सामूहिक बलात्कार के सजायाफ्ता कैदी थे जिन्हें कोर्ट के द्वारा उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी ऐसे गंभीर अपराधियों को गुजरात की सरकार के द्वारा सजा माफ करके खुलेआम छोड़ देना इस देश के न्यायिक व्यवस्था के लिए बहुत ही घातक है एक तरफ जहां पत्रकारों को सरकार के खिलाफ बोलने और लिखने वालों को आज तक जेल में बंद रखा गया है स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर उनको रिहा नहीं किया गया लेकिन जिन्होंने महिला जो की गर्भवती थी उसका बलात्कार किया उसके छोटी बच्ची की हत्या की इस तरह के गंभीर अपराधी जो मानवता के लिए कलंक है सरकार उनकी सजा माफ करके खुलेआम छोड़ रही है इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
वरिष्ठ नेता मो शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं और दूसरी तरफ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के दोषियों कि सजा माफ करना उनकी मंशा पे गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने मांग किया कि तुरंत ऐसे अपराधियों को पुनः सलाखों के पीछे भेजा जाए वरना लोगों का इंसाफ से भरोसा उठ जाएगा।
 इस मौके पे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता मो शहीद सिद्दीकी, इजहार अब्बास, मो शफीक, भारत गौतम, अल्फाज फारूकी, हाज़ी शकील कुरैशी, राम सागर, राम प्रकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता-राजकिशोर शुक्ला

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण