राजीव गांधी का देश के लिए किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: तमजीद अहमद

कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

कौशाम्बी: आज कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी कि जयंती पे श्रद्धांजलि सभा और एक संगोष्ठी का आयोजन टेढ़ी मोड़ स्थित एचएचए कॉन्वेंट एंड कालेज में किया गया।
इस मौके पे बोलते हुए जिला अल्पसंखयक अध्यक्ष तमजीद अहमद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी देश कि संचार क्रांति के जनक और देश में पंचायती राज के गठन के निर्माता रहे हैं, उनकी असामयिक निधन से देश में एक सूनापन हो गया जिसका नुकसान देश ने उठाया, जिला मीडिया प्रभारी और कालेज के प्रबंधक मो आवेश ने कहा कि राजीव गांधी देश के महानायक रहे हैं और उन्होंने देश के लिए अमूल्य योगदान दिया है, उनकी सोच का ही नतीजा है कि हर घर में आज संचार कि क्रांति आ गई है।
इस मौके पे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता मो शाहिद सिद्दीकी,जितेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन सरवरे आलम, भारत गौतम, रूबी देवी, सूरज प्रजापति सहित काफी संख्यक में बच्चे मौजूद रहे जिन्होंने अपने विचार रखे।


संवाददाता-कमर अब्बास

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व