कांग्रेस बिलकीस बानो कि लड़ाई को लड़ने के लिए संकल्पबद्ध: तमजीद अहमद

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस पार्टी के आह्वान पे आज बिलकीस बानो के साथ हुए जघन्य अपराध के अपराधियों कि सजा माफी के खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस करके अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई में अपना संकल्प दोहराया, इस क्रम में आज कौशांबी में अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष तमजीद अहमद के नेतृत्व में 
एक प्रेस कांफ्रेंस भरवारी में हुई।

इस मौके पे बोलते हुए अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तमजीद अहमद ने बताया कि गुजरात में सन  2002 में बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनकी बच्ची के हत्यारे हैं और सजायाफ्ता कैदी थे जिन्हें कोर्ट के द्वारा उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी ऐसे गंभीर अपराधियों को गुजरात की सरकार के द्वारा सजा माफ करके खुलेआम छोड़ देना इस देश के न्यायिक व्यवस्था के लिए बहुत ही घातक है, उन्होंने कहा अल्पसंख्यक कांग्रेस अगले सात दिन जनता से इस मुद्दे पे संवाद करेगी, हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और इस लड़ाई में ये सुनिश्चित करेगी कि ऐसे अपराधी दोबारा सलाखों के पीछे भेजा जाए।
वरिष्ठ नेता मो शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं और दूसरी तरफ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के दोषियों कि सजा माफ करना उनकी मंशा पे गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने मांग किया कि तुरंत ऐसे अपराधियों को पुनः सलाखों के पीछे भेजा जाए वरना लोगों का इंसाफ से भरोसा उठ जाएगा।
 इस मौके पे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता मो शहीद सिद्दीकी, वाइस चेयरमैन सरवर आलम, जिला अल्पसंख्यक महासचिव नदीम अहमद व अन्य शामिल रहे। 

संवाददाता-अब्दुल क़ादिर

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण