सड़क किनारे खड़ी महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर
कौशाम्बी।कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिहोरी बाईपास के पास हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी है जिससे महिला को गंभीर चोटें आई हैं आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां महिला का इलाज चल रहा है
जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी महिला संतोष कुमारी उम्र लगभग 40 वर्ष रिश्तेदारी से अपने गांव वापस लौट रही थी वाहन के इंतजार में महिला सिहोरी बाईपास हाईवे पर खड़ी थी इसी बीच तेज गति बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार दिया है जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक नम्बर up73 v 4296 का चालक महिला को टक्कर मारने के बाद फरार हो रहा था जिसे ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया है और बाइक को पुलिस थाने ले गई है
रिपोर्टर पवन कुमार