बड़ी शान से निकाला गया छटवी मोहर्रम का जुलूस


कौशाम्बी: जनपद के भरवारी नगर में बड़ी शान से निकाला गया छटवी मोहर्रम का जुलूस।
बात दे यह जुलूस स्व0 मोहम्मद ईसा के घर से निकाला गया जुलूस निकलने से पहले घर के सामने करीब 1 घंटे तक मातम किया गया उसके बाद भरवारी पुलिस चौकी के सामने वाली गली से होता हुआ मदरसा स्कूल के सामने वाले इमामबाड़े पर जुलूस का समापन हुआ। इस जुलूस में सल्लाहपुर,बडगांव, असद उल्लापुर,महँगाव,सैय्यद सरावा, के मातम करने वाले दस्ते ने शिरकत की इस दौरान नोहे में इमामे हुसैन की शहादत को याद किया गया।  और जुलूस को इमामबाड़े तक स्थानीय पुलिस निगरानी में सम्पन्न कराया गया।इस कार्यक्रम मुख्य रूप से मोहम्मद नाज़िम, राजा, सहजादे, सिराज अहमद,आकिब कमर,अशफाक अहमद उर्फ नीलू, दिलशाद अहमद, अंसार अहमद, तहीददुर रहमान सभासद पति, आफ़ताब अहमद सभासद,अखलाक अहमद, सोनू, दीपू, लालू, सोनू ,मोनू, मोहम्मद कासिम, सरवर अली,अकील सलमानी, मेराज सलमानी, ताउस, मोहम्मद हसनैन, आदि लोगो ने जुलूस को कामयाब बनाने में सहयोग प्रदान किया।


ब्यूरो चीफ-मोहम्मद आबिद 

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण