पीड़ित ने भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार


खागा (फतेहपुर) कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर बसई गांव निवासी राम प्यारे प्रभाकर पुत्र छोटेलाल उर्फ छोटकू ने भूमि धरी जमीन की मेड तोड़कर व फसल नष्ट कर कब्जा करने के संबंध में कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और मांग किया।
      खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर बसई गांव निवासी रामप्यारे प्रभाकर पुत्र छोटेलाल उर्फ छोटकू ने अपने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि बुजुर्गों द्वारा लगभग 40 वर्ष पूर्व खेतों का बंटवारा हो गया था। अभी तक सभी लोग अपने अपने हिस्से में काबिज़ थे। और खेती बारी करते थे। आज तक कोई विवाद नहीं हुआ लेकिन दादा रामविशाल की पुत्री सोमवती पत्नी रामचंद्र निवासी फैजुल्लापुर थाना थरियांव जबरन खेत की मेड तोड़कर व उसकी फसल नष्ट कर लगभग 6 गुणे125 फुट में अपना अवैध कब्जा कर लिया। और मना करने पर मारपीट व गाली-गलौज पर उतारू हो गई। अपना मान सम्मान बचाते हुए प्रार्थी वहां से चला आया तो पुनः सोमवती गांव आकर गाली गलौज करते हुए बंटवारे की बात शुरू कर दिया। वही पीड़ित ने कहा कि यदि आप बुजुर्गों का बंटवारा नहीं मानते हो तो सरकारी बटवारा करवा लो। हमें कोई दिक्कत नहीं होगी।

संवाददाता सुशील कुमार की रिपोर्ट

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण