बॉम्बे गेस्ट हाउस के मैनेज ने बस्ती के लोगों के साथ निकली तिरंगा यात्रा
कौशाम्बी: जनपद के नगर पालिका परिषद भरवारी में बॉम्बे गेस्ट हाउस के मैनेज साहबजादे ने इस 75वे स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए बस्ती के लोगों के साथ निकली तिरंगा यात्रा इस तिरंगा यात्रा में बॉम्बे गेस्ट हाउस में कार्य रत सभी लोगो के साथ साथ बस्ती के में रहने वाले बच्चे, बूढ़े, महिलाओं सहित सभी धर्म व जाति के लोगो ने हिस्सा लिया।यह तिरंगा यात्रा बॉम्बे गेस्ट हाउस से होते हुए भरवारी पुलिस चौकी तक यह यात्रा निकाली गई इसके बाद यात्रा का समापन बॉम्बे गेस्ट हाउस के गेट पर किया गया जहां बॉम्बे गेस्ट हाउस की सहयोगी पार्टनर सन्नो बेगम द्वारा मिठाईयां विरतण करते हुए सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
संवाददाता-अब्दुल कादिर