जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम हिसामबाद एवं कोसम खिराज का किया निरीक्षण


बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर सम्भव सुविधा/मदद उपलब्ध कराने के निर्देश

प्रतिदिन साफ-सफाई के साथ ही एंटीलार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकी का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित ग्राम-हिसामबाद एवं कोसम खिराज का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ प्रभावित लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनकर आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद/सुविधा उपलब्ध कराई जायेंगी, इस सम्बन्ध में उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी कौशाम्बी को बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में बाढ़ की स्थिति पर निरन्तर निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन साफ-सफाई के साथ ही एंटीलार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई जाय तथा बाढ़ क्षेत्र में बीमारियॉ न फैलें, इसके बचाव के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों को रहने व खाने-पीने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी कौशाम्बी से कहा कि जरूरतमन्द लोगों को लेखपाल के माध्यम से भूमि चिन्हित कर पट्टा दिये जाने की कार्यवाही किया जाय, जिससे आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकंे।

परिपोर्टर-विकास कुमार गौतम 

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण