साहू समाज सगरे के निर्माण को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

साहू समाज कुंडा की आन,बान, शान और पुरखों की धरोहर मानिकपुर स्थित सगरे के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन प्रतापगढ़ टीम की एक बैठक संरक्षक राम लखन साहू के आवास पर हुई। जिसमें सगरे के निर्माण को लेकर मुख्य बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा हुई। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर मुकेश गुप्ता ने कहा कि हमें अपने पुरखों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनकी धरोहर को बचाने के लिए एकजुट होकर इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। तहसील अध्यक्ष अमित साहू ने बताया कि पुरखों की धरोहर की 21 बिस्वा जमीन की नोटरी हो चुकी है और अति शीघ्र ही सगरे के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा। सगरे के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला। बैठक में मुख्य रूप से राजेश साहू,सुनील साहू बाबादीन ढाबा, लल्ला गुप्ता, राम लखन साहू, शैलेश साहू, राकेश साहू, शिक्षक जेठू लाल साहू,संत राम साहू,आचार्य संगम लाल,अर्जुन साहू,उमेश गुप्ता,प्रमोद साहू,मीडिया प्रभारी साहू एम. जी., अपर महामंत्री प्रतापगढ़ डॉ अनूप साहू जी आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर मुकेश साहू 

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व