मलिन बस्ती की साफ-सफाई बेहतर करने के राज्य मंत्री ने दिए निर्देश

कौशाम्बी। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने गॉधीनगर, मंझनपुर मलिन बस्ती का निरीक्षण कर बस्ती की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने लोगों से वार्ताकर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को सभी पात्र व्यक्तियों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने गॉधीनगर मोहल्ला में स्थित पार्क में पी0एम0 स्वनिधि योजना के अन्तर्गत आयोजित रेहडी-पटरी व्यवसायियों के साथ सम्वाद कार्यक्रम में रेहडी-पटरी व्यवसायियों के साथ सम्वाद कर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी प्राप्त की तथा पी0एम0 स्वनिधि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया।

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता) 

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण