न्यूज़पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रादेशिक कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
मुख्य अतिथि के रूप में सूबेदार मेजर शाहू कृष्ण चंद्र गुप्ता रहे उपस्तिथ
कौशाम्बी: न्यूज़पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रदेश कार्यालय मूरतगंज में सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया जिसमें क्षेत्र के समाजसेवी सूबेदार मेजर साहू कृष्ण चंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण कर संदेश दिया है कि जिस तरह से हमारे देश के वीर सपूतों ने अपने जीवन का बलिदान देकर देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद किया है आज हमारा देश आजादी के 75वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मना रहा है। आज भी अपने देश की एकता अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता है ताकि हमारा देश और अधिक सशक्त और शक्तिशाली बन सके।
न्यूज़पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के निम्न पदाधिकारी के साथ सदस्य गण उपस्थित रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष इस्तियाक अहमद, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आबिद, असगर अली, राज किशोर शुक्ला, अब्दुल कादिर, मोहम्मद इब्राहिम, कमलेश कुमार साहू, मुकेश कुमार, वरुण त्रिपाठी, जितेन्द्र कुमार
रिपोर्ट- असगर अली