किसान महापंचायत में गरजे भाकियू नेता

प्रेमनगर-फतेहपुर: शनिवार को ऐरायां विकास खण्ड के प्रेमनगर स्थित दीदार गेस्ट हाऊस में पूर्व प्रधान रनमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान मौजूद रहे। 

भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने किसान महापंचायत में आए हुए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में यहां की बहुत बड़ी समस्याएं है। किसानों को समय से बिजली नहीं मिल पा रही है। नहरों में पानी नहीं आ रहा। जिसके चलते किसानों की फसलें सूख रही है। आगे उन्होंने बिना  किसी का नाम लिए हुए कहा कि यहां सिर्फ दो गुंडे हैं एक तो यमुना किनारे वाला गुंडा व दूसरा गंगा किनारे वाला गुंडा है जो कि अपनी गुंडई के बल पर लोगों का शोषण करने में लगे हुए है। ये लोग पुलिस के बल बूते पर गुंडई करते है। सच्चाई तो ये है कि इन लोगों के पास कोई दम ही नहीं है। इनकी गुंडई को खत्म करने का मौका आ गया है। उन्होंने पुलिस को भी सख्त लहजो में हिदायत दिया कि थाना आप खुद चलाओ किसी दूसरे गुंडे के इशारों पर नहीं। वरना आपकी कुर्सी भी दांव पर लग जाएगी फिर ये गुंडे आपकी कुर्सी भी नहीं बचा पाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक के राजा आप हो, बिना आपके पत्ते भी नहीं हिल सकते है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आप लोग अपने सिरों पर टोपी हाथ में झंडा व डंडा ले लो। लोकतंत्र में सबसे बड़ा जनतंत्र है। आप लोग अपने घरों से निकले अपने बच्चों व अपने अच्छे भविष्य के लिए नहरों में पानी के लिए, बिजली के लिए। जब तक आप लोग अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ेंगे ये गूंगी बहरी सरकार आपकी एक बात भी नहीं सुनने वाली है।

भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि यहां की सबसे बड़ी समस्या बिजली की है। आप लोग एक बार फिर से सुल्तानपुर घोष पावर हाऊस में विशाल महापंचायत की तैयारी करलो। क्योंकि नहरों में पानी नहीं आ रहा है। समय से बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों की फसलें चौपट हो रही है। इस निकम्मी सरकार से आप लोग उम्मीद न लगाए। इसके लिए आपको अपने घरों से निकलना पड़ेगा। आगे उन्होंने कहा कि ऐरायां ब्लॉक में हर माह की 9 तारीख को पूर्व प्रधान रनमन सिंह के नेतृत्व में भाकियू की बैठक होगी।

वहीं नवनिर्मित भाकियू ऐरायां ब्लाक के युवा अध्यक्ष विवेक सिंह ने बिजली की समस्या को लेकर कहा कि यहां की मुख्य समस्या बिजली है। फीडरों की सारी तारे जर्जर हो चुकी है। आए दिन कोई न कोई बड़े हादसे होते रहते है। अगर किसानों का बिल पचास हाजर रुपए हो जाता है तो जेई साहब लाइन काट जाते है। लेकिन बिजली बराबर नहीं मिलती है। चारों फीडरों की तारे पूरी तरह से जर्जर है। लेकिन जिम्मरदारों को इसकी कोई फिक्र नहीं है। पुलिस आए दिन लोगों पर फर्जी मुकदमें लिखने में मस्त है। 

इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, प्रयागराज मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, तहसील सचिव महेंद्र सिंह भदौरिया, विजयीपुर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान, विजयीपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटेलाल, ऐरायां ब्लॉक युवा अध्यक्ष विवेक सिंह, असोथर ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम, पूर्व प्रधान रनमन सिंह, विनोद तांडव, प्रधान संजीत यादव, पूर्व प्रधान अशोक, पूर्व प्रधान महरानीदीन यादव, मोहम्मद यूसुफ, धर्मसिंह चौहान सैकड़ों की तादात में लोग मौजूद रहे।



फतेहपुर ब्यूरो-सरवरे आलम 

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण