नौनिहालों के पोषाहार पर डाका डाल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती
कौशाम्बी: देश में बढ़ती जनसंख्या और बच्चों में बढ़ते कुपोषण को देखते हुए भारत सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना कर खास पहचान दिलवाई है इन केंद्रों में समाज के गरीब वर्ग को सबसे अधिक फायदा मिला है। आंगनबाड़ी केंद्र में नियुक्त कार्यकरती के माध्यम से बच्चों को दलिया चावल व खाद्य तेल का वितरण किया जाता है। वही सूबे के कौशांबी जिले के कसिया पश्चिम आंगनबाड़ी केंद्र में नियुक्त कार्यकर्ती द्वारा लगातार सरकार के मंसूबों पर पानी फेरते हुए मासूमों का निवाला छीनने का काम किया जा रहा है। बता दें कि कसिया गांव के लोगों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर विद्यालय समय से ना खोलने और पोषाहार वितरण न करने का गंभीर आरोप लगाया है उनका कहना था कि आंगनबाड़ी केंद्र में अक्सर ताला लटकता नजर आता है साथ ही बच्चों के लिए जो पोषाहार सरकार द्वारा मुहैया कराया जाता है उसका वितरण भी नहीं किया जाता है। इस बारे में केंद्र की सहायिका से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कार्य करती लाजवंती देवी कभी भी समय से विद्यालय नहीं पहुंचती हैं जब अधिकारी जांच के लिए आते हैं तभी वह समय से आती हैं अन्यथा कभी भी समय से विद्यालय नहीं आती है।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर जब हमने सुपरवाइजर यशोदा मैडम से बात करने का प्रयास किया तो लगातार फोन करने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।
कौशाम्बी से विकास कुमार गौतम कि रिपोर्ट