भक्ति विशेष: सिकंदर पुर बजहा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाया गया
कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लॉक अंतर्गत सिकंदर पुर बजहा मंदिर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर के चारो तरफ मेले का आयोजन भी किया गया है। श्रद्धालु मेले में आ रहे है और मंदिर में आकर भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर रहे है।
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। श्री कृष्ण देवकी और वासुदेव के 8वें पुत्र थे। मथुरा नगरी का राजा कंस था, जो कि बहुत अत्याचारी था।
मेले में कई प्रकार की दुकान सजी हुई है। मेले में बच्चो को खुश करने के लिए झूला लगा हुआ है, मिठाई, जलेबी और गोलगप्पे की दुकान जोर-शोर से सजी है।
जिला संवाददाता - दिनेश कुमार