*प्रयागराज में बड़ी घटना, मकान का बारजा गिरा, मलबे में दबकर 3 की मौत व आधा दर्जन जख्‍मी

प्रयागराज। प्रयागराज जिले में बड़ा हादसा हुआ। मंगलवार की दोपहर में शहर के मुट्ठीगंज मोहल्‍ले के हटिया पुलिस चौकी के पास हादसा हुआ। यहां स्थित एक मकान का बारजा अचानक भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। अग्निशमन विभाग के जवान समेत स्थानीय लोग मलबे को हटाने में लगे हैं। आशंका है कि मलबे में अभी कुछ और लोग दबे हैं। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।हादसा मंगलवार की दोपहर हुआ। मुट्ठीगंज मोहल्‍ले में जिस समय घर का जर्जर बारजा गिरा, उस समय बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए उसी मकान के बारजे के नीचे बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी भी खड़े थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ मकान का बारजा भरभराकर गिर पड़ा।बारजे के मलबे की चपेट में आने से नीचे खड़े बिजली विभाग के कर्मचारी भी जख्‍मी हो गए। हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों की वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडि़यां भी पहुंच गईं। स्‍थानीय लोगों के सहयोग से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों की मौत व आधा दर्जन से अधिक के जख्‍मी होने की सूचना है।घायलों को शहर के जीवन ज्योति अस्पताल और एसआरएन हास्पिटल ले जाया गया। कुछ देर बाद डीएम और एसएसपी भी पहुंचे|

प्रयागराज ब्यूरो-हसनैन अब्बास

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण