पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे समाजवादी कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज दिनांक 7 सितंबर 2022 को जनपद महराजगंज के फरेंदा विधानसभा के धानी ब्लॉक के ग्राम सभा झागपार  महादेवा के निवासी शिव कुमार विश्वकर्मा जो ग्राम सभा करमहा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे । जिन्होंने दबंग लोगों के द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान करने और प्रताड़ित करने के बाद आत्महत्या कर लिया था । शोक संतप्त परिवार से मिलने हेतु और शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, पीड़ित परिवार से बात की और शोक संवेदना व्यक्त किया, पूर्व मंत्री आदरणीय राम आसरे विश्वकर्मा जी ने पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से मोबाइल पर बात की और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की । समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है । प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा जी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत और पप्पू निषाद जी पूर्व विधायक डॉ मोहसिन साहब पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव जी निवर्तमान प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान जी और समाजवादी पार्टी महाराजगंज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन उपस्थित रहे । प्रतिनिधिमंडल अपना रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव जी के समक्ष प्रस्तुत करेगा और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी इस घटनाक्रम के बारे में निर्णय लेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे ।
समाजवादी पार्टी जनपद महाराजगंज पूरी तरीके से हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और और न्याय ना मिलने की दशा में बनाकर न्याय के लिए संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध है ।

संपादक नज़म एहसन 

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण