राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चले कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण विधार्थी

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही पैदल   भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश पहुंची तो जिले भर से सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अरुण विधार्थी के नेतृत्व में गाजियाबाद पहुंच कर कौशांबी कांग्रेस कि मजबूत उपस्थित दर्ज कराई।

यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष अरुण विधार्थी राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा कि और जिले कि तमाम समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, अरुण विधार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी से उन्होंने विस्तार से जिले में बेरोजगारी, किसानों कि दयनीय अवस्था, जिले भर से युवाओं का रोजगार के लिए पलायन , स्वास्थ व्यवस्था कि जर्जर हालत को लेकर चर्चा की।
उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि जिले में अगर कोई फैक्ट्री  स्थापित हो जाए तो जिले में ही युवा रोजगार पा सकते हैं जिससे। राहुल गांधी ने सारी बातें बहुत ध्यान से सुनी और सरकार बनने कि स्थित में गंभीरता से विचार करने को कहा साथ ही उन्होंने जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े हर मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं और जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलित रहें जिला अध्यक्ष ने जिले भर से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्साह के बारे में बताया जिसको लेकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की ,साथ ही साथ राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने को कहा ताकि आने वाले वक्त में देश में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बन सके।
अरुण विधार्थी के साथ जिला अल्पसंख्यक चेयरमैन तमजीद अहमद भी राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा कि और उन्होंने इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया।

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण