अमिताभ बाजपेई की अगुवाई में समाजवादियों ने विश्वविद्यालय के गेट पर किया धरना प्रदर्शन
अमिताभ बाजपेई की अगुवाई में समाजवादियों ने विश्वविद्यालय के गेट पर किया धरना प्रदर्शन
कानपुर- समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने सोमवार को छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के कुलपति विनय पाठक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की अगुवाई में समाजवादियों ने आज सुबह विश्वविद्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया , समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर कहा कि कानपुर विश्वविद्यालय के फरार कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक का सम्मान समारोह आपको उत्तर प्रदेश एस.टी.एफ. पुलिस तलाश कर रही है "सरजी तुसी ग्रेट हो" आपने सैकड़ों करोड़ डकार लिए फिर भी पद पर कायम है "सरजी तुस्सी ग्रेट हो_" के नारे लगाते हुए बताया कि 29 अक्टूबर को एक रिपोर्ट होती है लखनऊ में भ्रष्टाचार की उसकी जांच होती है दो तीन लोग जेल जाते हैं कुलपति का स्पष्ट नाम है इसपर स्पष्ट आरोप आता है लेकिन आज तक कुलपति जांच कमेटी के सामने हाजिर नही हुए, क्योंकि कुलपति साहब ग्रेट है आज भी पद पर कायम हैं और उसके बाद उनकी सैलरी भी आ रही है अमिताभ बाजपेई ने उनपर तंज कसते हुए कहा कि उनका काम उनकी खड़ाऊ कर रही है हम उनका सम्मान करने आये है, ऐसे महान आदमी का सम्मान करना चाहिए उन्होंने कहा कि विरोधी करने की हमारी हिम्मत नहीं यहा पर कितनी पुलिस फोर्स लगा रखी है अगर इसकी चौथाई पुलिस कुलपति के लिए लगाई होती तो कुलपति साहब पकड़ में आ जाते,, इसी के साथ - साथ सपा विधायक इरफान सोलंकी की गिरफ्तारी पर बताया कि कानपुर पुलिस ने विधायक जी के घर पर सैकड़ों पुलिस भेज दिए कुलपति के यहा *न मेल भेजा, न पुलिस सिर्फ तो सीर्फ इमेल भेजा,,* सरजी तुलसी ग्रेट हो,, जैसे नारे लगाते रहे।
आपने अदालत को ठेंगा दिखा दिया "सरजी तुस्सी ग्रेट हो"
आपने अपनी जांच सीबीआई को ट्रांसफर करा ली "सरजी तुस्सी ग्रेट हो"
इतने गम्भीर आरोपों और भ्रष्टाचार के बाद भी कुर्सी पर बैठे हो "सरजी तुस्सी ग्रेट हो"
आप फरार रहिये आपकी खड़ाऊ से विश्वविद्यालय चला लिया जाएगा "सरजी तुस्सी ग्रेट हो"
तीन लाख रूपए महीना सैलरी फरारी के बाद भी उठा रहे हो सरजी तुस्सी ग्रेट हो
कानपुर पत्रकार
मोहम्मद शाहरुख