स्त्री वेलफेयर फाउ़डेशन द्वारा सुमेघा आयुष धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभारंभ

स्त्री वेलफेयर फाउ़डेशन द्वारा 4 फरवरी, विश्व कैंसर दिवस पर सुमेधा आयुष धर्मार्थ  चिकित्सालय का शुभारम्भ किया गया, संस्था के अम्बिका बिहार स्तिथ केंद्रीय कार्यालय  पर पूजा पाठ एवं हवन आदि करके विधि विधान से आयोजन संपन्न हुआ जिसमें कैप्टन एस के दुबेदी जी पूर्व IAS मुख्य अतिथि, सी पी तिवारी जी, पूर्व IAS विशिष्ट अतिथि, श्वेता शुक्ला जी, समाजसेवी, हरीश मिश्र जी समाजसेवी, डा सुनीता रावत, मेडिकल आफीसर,डा मयंक मोहन, डा शशि मिश्रा, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी, डा विनीता रावत, चिकित्साधिकारी, संस्था के मुख्य संरक्षक माननीय रामजीवन पाण्डेय जी ने आयोजन की अध्यक्षता की|

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका / अथ्यक्षा नीलू त्रिवेदी जी ने सभी अतिथियो को एवं उनकी सहयोगियो ने सम्मान पत्र, पौधा देकर स्वागत किया |

संस्था के संरक्षक अरविन्द तिवारी जी ने *स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दवा बैंक की स्थापना की भी घोषडा की*, जिसके द्वारा विभिन्न माध्यम से दवाओं का संग्रह करके जरूरतमंद असहाय को बिना शुल्क के दवा दिलवाना का प्रयास हो |

संस्था के कैंसर जागरूकता अभियान के तहत मिशन कैंसर फ्री इण्डिया अभियान, जो कि 4 सालों से प्रदेश भर में चल रहा है कि हृदय से प्रशंसा की | संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण केंद्र जहां महिलाओं को रोजगार उन्मुख बनाने के लिए सिलाई बुनाई कढ़ाई ब्यूटी पार्लर योगा नृत्य गायन अगरबत्ती एवं धूपबत्ती बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसकी भी सभी ने हृदय से प्रशंसा की और संस्था द्वारा इन प्रशिक्षण केंद्रों को पिछले 4 सालों से बिना किसी सरकारी या गैर सरकारी अनुदान के चलाया जा रहा है इन संस्थानों में प्रशिक्षण निशुल्क है ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा सके स्वस्थ स्त्री समृद्ध भारत की पहचान है नारी शक्ति सर्जन की जननी है और वह निर्माण की रचना करती है इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सभी अतिथियों ने हर संभव सहयोग के द्वारा संस्था को अपना संरक्षण प्रदान किया है | जिला अपर सांख्यिकी अधिकारी श्री आलोक तिवारी जी द्वारा संस्था के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई एवं विभिन्न वार्डों से आई हुई महिलाओं को उनके द्वारा सम्मान पत्र भी देकर सम्मानित किया गया |

 कार्यक्रम समाप्ति पर संस्था की प्रदेश अध्यक्ष शशि पांडे जी ने सभी अतिथियों का उपस्थित महिलाओं का एवं बच्चों पुरुषों आदि का आभार प्रकट किया और यह आश्वासन दिया की हमारी स्त्री वेलफेयर परिवार की सभी बहने इसी तरह समाज हित में लगातार अपना प्रयास करते रहेंगे |

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयुष मंत्रालय के अधीन शुरू किए जाने वाले इस सुमेधा आयुष धर्मा चिकित्सालय के शुभारंभ के लिए माननीय आयुष खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी के द्वारा बधाई संदेश एवं संस्था को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया गया |

प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु जी, का मुख्यमंत्री जी के साथ अचानक दौरे पर रहने के कारण आगमन ना हो सका ऐसी स्थिति में उनके द्वारा वर्चुअल शुभारंभ किया गया संस्था के मुख्य संरक्षक माननीय रामजीवन पांडे जी के द्वारा मंत्री जी को शत-शत आभार एवं अभिनंदन प्रकट किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों एवं मीडिया बंधुओं का संस्था की मीडिया प्रमुख रश्मि तिवारी जी द्वारा स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया |

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण