नमाज़े तरावीह मे मुकम्मल होने लगा कुरान-ए-पाक

जनपद कौशाम्बी नगर पालिका भरवारी के मदरसा दारुल उलूम नूरिया अहसानिया मे आज तरावीह कुरान-ए-पाक मुकम्मल हो गई है।
माहे रमजान का छठवां रोज़ा भी इबादत मे गुज़रा इसके साथ आज भरवारी नगर पालिका के मदरसा दारुल उलूम नूरिया अहसानिया मे आज तरावीह कुरान-ए-करीम मुकम्मल हो गई है। मुस्लिम समाज मे माहे रमज़ान को पवित्र महीना माना जाता है।जिसमे सिर्फ तिलावत ए कुरान किया जाता है जिसमे हर मुस्लिम नज़ाम रोज़े और पांच टाइम की नमाज़ अदा करता है।
भरवारी नगर पालिका मे स्थित मदरसा दारुल उलूम नूरिया अहसानिया मे चल रही तरावीह मे कुरान-ए-करीम मुकम्मल हुआ। इसमें हाफ़िज़ मोहम्मद अशहद साहब ने तीस पारे कुरान-ए-करीम सुनाए।पेशइमाम ने तरावीह ख़त्म होने पर दुआ कराई। इस असरे मे तरावीह, कुरान-ए-करीम तिलावत कर ज्यादा से ज्यादा नेकिया बटोरी जाती है।एक साथ सैकड़ो नमाजियो ने हाथ फैला कर रहमत बरकत और खुशहाली की दुआए मांगी और गुनाहो से तौबा किया। ख़त्म तरावीह के बाद नमजियो ने पेशइमाम को फूल व नज़राने दे कर उनका इस्तगबाल किया। तरावीह पूरी होने पर सीरीनी बाटी गई।ख़त्म कुराने पाक के बाद हाफ़िज़ मोहम्मद अशहद साहब ने रमजान की फज़ीलत व नाते शरीफ बयान की जिसमे हाजी महमूद, महबूब आलम, मोहम्मद सदाब, मोहम्मद सैफी,पिन्टू, मोहम्मद आसिफ, इरशाद अंसारी दीगर तमाम लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण