सराय अकिलके चौराहे पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया
कौशांबी। जनपद के सराय अकिल कस्बा में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 132 वी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर रमेश गौतम मंडल जोन इंचार्ज प्रयागराज उपस्थित रहे। इन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, उसके बाद उन्होंने अपने अभिभाषण में दलित उत्थान के शिक्षा पर जोर देते हुए सबको बाबासाहेब के उद्देश्यों को बताते हुए सबको शिक्षा ग्रहण करने की बात कही और उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जिसने पिया है वही दहाड़ा है और उन्होंने दलित समुदाय के लोगो को बताया कि पहले शिक्षित हो उसके बाद संगठित हो उसके बाद संघर्ष करें। बाबा साहेब की जयंती का नेतृत्व अरुण कुमार जयसवाल कर रहे थे। इस मौके पर बीएसपी पार्टी के सभी पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष श्लोक कुमार गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ एसके गौतम, जगमोहन गौतम विधानसभा सचिव, लालमन अंबेडकर, शिवचंद सरोज आदि आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।