कांग्रेस पार्टी प्रत्यासी सोनिया चौधरी ने भरवारी से अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

कौशाम्बी जनपद में कांग्रेस पार्टी कि तरफ से नगर पालिका परिषद भरवारी में प्रत्याशी सोनिया चौधरी ने दाखिल किया नामांकन ।
बता दे आज दिनाँक 15 अप्रैल 2023 को नगर पालिका परिषद भरवारी से अध्यक्ष पद की दावेदार सोनिया चौधरी नामांकन पत्र दाखिल किया।बता दें कि सोनिया चौधरी नगर पालिका के वार्ड नं0 24 की रहने वाली है। इनके पति राजबहादुर चौधरी पूर्व चकबन्दी विभाग में सी0 ओ0 रैंक पर रिटायर्ड हुए थे राहुल गांधी की विचारधारा से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उनकी पत्नी सोनिया चौधरी को भरवारी नगर पालिका से प्रत्यासी बनाया जिसके चलते आज भरवारी से अध्यक्ष प्रत्यासी बनाए जाने के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया।भरवारी नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए पहला नामंकन पत्र दाखिल करने वाली प्रथम प्रत्यासी है।इनके अलावा अभी कई राजनैतिक पार्टियों का नामांकन शेष है।
नामांकन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अरुण विधार्थी , एआईसीसी सदस्य तमजीद अहमद, मो शाहिद सिद्दीकी, राजबहदुर चौधरी, जगदीश वैश्य, जितेंद्र शर्मा, सरवर आलम, नजमुल हसन, राशिद अबाब्स, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण