भरवारी में कांग्रेस पार्टी ने बदल दिए समीकरण
कांग्रेस पार्टी ने भरवारी नगर पालिका परिषद के चुनाव में सियासी समीकरण बदल दिए हैं।
जिस तरह से पार्टी ने अपनी तैयारी कि है जनता में ये चर्चा का विषय है।
कांग्रेस पार्टी लगातार प्रचार प्रसार में भरवारी नगर, पांडेय मऊ, दरबेश पुर, पल्हाना, नौढिया, महेशपुर, रोही, रसूलपुर, धन्नी, चमंधा, बिसरा, बालकमऊ आदि जगह पर प्रचार प्रसार किया।
कांग्रेस पार्टी कि प्रत्याशी सोनिया चौधरी ने कहा कि वह इस चुनाव को विकास के मुद्दे पे लड़ रही हैं और पूरे चुनाव में हार जगह उनको जनता का आपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है वह कांग्रेस कि नीतियों को जन जन तक ले जाने का प्रयास कर रही हैं।
पूरे चुनाव संचालन कि अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अरुण विधार्थी ने कहा कि जिस तरह से आम जन इस सरकार से परेशान और इसकी लड़ाई सिर्फ कांग्रेस पार्टी लड़ रही है और जनता का विश्वास अब सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी में हैं।
चुनाव कि रणनीति में अहम भूमिका निभा रहे कांग्रेस पार्टी के एआईसीसी सदस्य तमजीद अहमद ने कहा कि ये चुनाव विकास के मुद्दे पे हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता अब सिर्फ विकास कि बात सुनना चाह रही है और कांग्रेस पार्टी ही है जो सिर्फ और सिर्फ विकास कि बात कर रही है।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव को भारी मतों से विजय प्राप्त करने जा रही है।
चुनाव प्रचार में मुख्य रूप से मो शाहिद सिद्दीकी,राजबहादुर चौधरी, जगदीश प्रसाद वैश्य, जितेंद्र शर्मा, तोहिद्दुर्र रहमान, ज्ञान सिंह लोधी, नवाब ईशा, मोहमद मोनिश, गणेश अग्रहरी, राजलाल पासी,नजमुल हसन, मो राशिद, दिनेश सरोज, भारत गौतम, सूरज कोरी, जगराम साहू, सत्यवंत पटेल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लगे हुए हैं।