अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से दब कर युवक की हुई मौत

कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ पेट्रोल पंप के पास  एक अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से उस पर बैठा एक युवक ई रिक्शा ने नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश पुत्र रामचन्द्र पासी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम काजू जनपद कौशांबी थाना चरवा रहने वाला था। जो ई रिक्शा पर बैठ कर बेरुआ पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहा था। जानकारी के अनुसार जैसे ही काजू गांव के आगे तिराहे पर चालक ने ई रिक्शा को तेज रफ़्तार वा लापरवाही से चलने लगा इस कारण ई रिक्शा पलट गया जिसकी चपेट में आकाश पुत्र रामचन्द्र आ गया और दबने से उसकी मौत हो गई। रामचन्र्द पासी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं उसमे से मृतक आकाश सबसे बड़ा लड़का था जिसकी मौत की ख़बर सुन कर परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए थे आकाश की मौत से उसके  घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चरवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण