विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत
कौशाम्बी। जनपद के संदीपन घाट थानान्तर्गत मूरतगंज चौकी के सिकंदर पुर बजहा मे ग्राम में एक युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है।
आप को बताते चले कि मृतक हरीलाल पुत्र स्वर्गीय मैकूलाल (40) निवासी ग्राम सिकंदर पुर बजहा आज जानवरो को चारा-पानी करते समय करंट की चपेट में आ गया, जिसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया।
सूत्रों की माने तो तीन-चार दिन पहले से ही करंट जमीन पर उतर रहा था, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दिया था। यह विद्युत विभाग की लापरवाही नही तो क्या है?
जानकारी के अनुसार लगभग दो वर्ष पहले मृतक की पत्नी भी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। मौजूदा समय मृतक के चार बच्चो में बड़ा लड़का का नाम विशाल 22 वर्ष, आरती 18 वर्ष, नेहा 16 वर्ष और रोहित 14 वर्ष के है। मृतक की माँ की उम्र लगभग 70 वर्ष है। परिवार का भरणपोषण करने के लिए कोई नही है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
संबंधित चौकी प्रभारी गौरव द्विवेदी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुँच कर आवश्यक कार्यवाही कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।