देखे एस एन कॉन्वेंट में कैसे मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी: जनपद के एस०एन० कॉन्वेंट स्कूल भरवारी में रक्षा बंधन त्योहार का अयोजन किया गया। जिसमे स्कूल के बच्चीयो ने बच्चों को कलाई पर राखी बांधकर बहन की रक्षा करने का वचन लिया। एस एन कॉन्वेंट के स्कूल प्रबंधक नौशाद साहब और प्रधानचार्य आयशा सिद्दीकी व हेडमास्टर अयान उपस्थित रहे। जिनकी उपस्थित में रक्षा बंधन पर्व मनाया गया । जिसमे स्कूल के प्रबंधक नौशाद अहमद ने रक्षा बंधन के बारे में महत्वपूर्ण बाते बताई। और बताया यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। यह एक हिन्दू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चाँदी जैसी मँहगी वस्तु तक की हो सकती है। रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्योहार है, रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य है। रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। जिसमे स्कूल के अध्यापक वीरेंद्र जी, प्रीति मैम, ज्योति,पिंकी,राम जी,राजवीर, अरीबा, समरीन, प्रतीक्षा आदि अध्यपकगढ़ मौजूद रहे।