कोखराज क्षेत्र में बाइक चोर फिर हुए सक्रिय,घर के बाहर खड़ी बाइक को बनाया निशाना

कौशाम्बी:जनपद के कोखराज थाना अंतर्गत भरवारी के वार्ड नं0 23 अब्दुल कलाम आजाद नगर के निवासी मिथलेश कुमार कुशवाहा पुत्र सूरज प्रसाद कुशवाहा के घर के बाहर खड़ी दो पहिया वाहन को चोरों ने बनाया निशाना।
पीड़ित की माने तो मिथलेश कुमार कुशवाहा बाजार से आ कर प्रति दिन की तरह अपनी दो पहिया वाहन अपने घर के बाहर करीब रात 8:00 बजे खड़ी करके बाजार चला गया वापस आकर देखता है, तो मिथलेश की दो पहिया वाहन गाड़ी संख्या up 73 N 6140 बाहर खड़ी थी जिसके बाद वह सोने चला जाता है। सुबह मिथलेश की पत्नी झाड़ू लगाने के लिए बाहर आती है। तो गाड़ी नही थी जिसके बाद उसने अपने पति को बताया कि घर के बाहर गाड़ी नही है। बाहर आकर देखता है तो गाड़ी नही रहती जिसके बाद मिथलेश आप पड़ोस के लोगो से पूछता है कई स्थान पर गाड़ी नही मिलती है जिसके बाद मिथलेश कुमार कुशवाहा ने भरवारी चौकी में लिखित सूचना दी। पर अभी तक भरवारी पुलिस चोरों का कोई सुराग नही लगा पाई है। इसके अलावा बीते एक माह मोटर पार्ट्स मैकेनिक फरीदी के घर पर चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया था। एक महीने बीत जाने के बाद भी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर दिख रहे है। फिलहाल भरवारी चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश पाठक का कहना है चोरी की घटना को अंजाम देने वाले ज्यादा दिन पुलिस की गिरफ्त से दूर नही रह पाएंगे पुलिस खोज बीन कर रही है। 

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण